सांसद विजय बघेल ने सियान सदन का किया लोकार्पण

भिलाई।पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन की विधायक निधि से वार्ड क्रमांक 30 प्रगति नगर कैंप 1 में निर्मित सियान सदन का लोकार्पण दुर्ग सांसद विजय बघेल के द्वारा किया गया। इससे इस क्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों में खुशी देखने को मिली। 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रामकुमार वर्मा एवं राजकुमार साहू ने बताया कि हम लोगों की बड़ी अभिलाषा थी कि यहा पर सियान सदन बने जहां पर हम लोग बैठकर अपना दुख तकलीफ आपस में साझा कर सके। यह मांग जब हम लोग स्वर्गीय भसीन जी से किए थे तो उन्होंने कहा था हम पूरा करेंगे। सांसद विजय बघेल ने वहां उपस्थित 35 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान शाल श्रीफल के साथ किया । सांसद विजय बघेल ने कहा स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन की विधायक निधि से निर्मित तीसरे सयान सदन का उद्घाटन कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी होती है जब कोई उनका नाम लेता है। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, वार्ड पार्षद सत्या देवी जयसवाल, संतोष मौर्या, स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन की पुत्री दिव्या भसीन, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स से अजय भसीन, भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह,प्रभुनाथ मिश्रा, धनराजू, अशोक कुमार, पप्पू यादव, राजमणि दुबे, टाट पट्टी सेवा संघ के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

By editor