नगर निगम, भिलाई के मॉडल टाउन में रहने वाले बुजुर्ग सियाराम साहू 81 साल किराना दुकान से कुछ सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में सांड का जमावड़ा था। एक सांड दौड़कर आया और बुजुर्ग के पेट में आकर सींग घुसा दिया। इससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। परिजनों को सूचना मिली, तो निजी अस्पताल, नेहरू नगर में लेकर गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एक मौत होने के बाद भी नगर निगम, भिलाई के अधिकारी हरकत में नहीं आए हैं। वापस मॉडल लाउन में सांड का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।
मॉडल टाउन में एक बुजुर्ग को सांड ने जिस तरह से हमला कर घायल किया और बाद में उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग पर सांड द्वारा किए गए हमले की यह पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद स्थानीय पार्षद ने इसकी शिकायत निगम के महापौर नीरज पाल, जोन 1 नेहरू नगर आयुक्त, जनसंपर्क विभाग के प्रभारी अजय शुक्ला से मोबाइल के माध्यम से की। इसके बाद निगम ने उस एक सांड को ही पकड़ा और बाकी को छोड़कर चले गए। आखिर नगर निगम इतनी बड़ी घटना को भी संजीदगी से नहीं ले रहा है। गौठान Gauthan में आवारा मवेशियों को रखने के लिए व्यवस्था की गई है।पार्षद ने फिर से सांड को लेकर शिकायत निगम के अधिकारियों से किया है। नगर निगम मवेशियों के लिए गौठान संचालन कर रहा है, इसके बाद भी आवारा मवेशियों को यहां सक्रीय देखा जा रहा है। निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

