भिलाई। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत इस्पात नगरी भिलाई में बीएसपी साइकिलिंग क्लब, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब ,साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं ओए-बीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी उपस्थित साइकिलिस्ट एवं अतिथियों ने पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा।
तत्पश्चात संडे ऑन साइकिल के सातवीं कड़ी का शुभारंभ किया गया।इस आयोजन में भिलाई के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिलिंग की। साइकिल रैली में अभी आयु वर्ग के बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों ने भाग लिया।इसका शुभारंभ प्रातः 7 बजे प्रगति भवन से किया गया है। चंद्रपुर फेरो एलॉय ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरिंदम डे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन भिलाई साइकलिंग क्लब के अध्यक्ष तथा सेफी,चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं ओए- बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह के नेतृत्व में किया गया।

