श्री साईनाथ जन सेवा समिति ने बांटे निशुल्क पौधे

भिलाई।श्री सांईनाथ जन सेवा समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक पावरहाउस एवं सन्ना ब्लड बैंक में निःशुल्क पौधा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 70 पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। निःशुल्क पौधा वितरण एवं जागरूकता समारोह में संस्था के सभी प्रमुख व विभिन्न समाज के प्रमुखजन उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का थीम एक पौधा रोज़ लगाओ सबको प्रदूषण से बचाओ था।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पौधारोपण के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के वरिष्ठ और समाज के प्रमुख उपस्थित हुए पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा करते हुए हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया।संस्था के अध्यक्ष जी. माधव राव ने कहा कि हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। पूरी दुनिया आधुनिकता की ओर बढ़ रही है। दुनियाभर में हर दिन ऐसी चीजो का इस्तमाल बढ़ रहा है। जिससे पर्यावरण खतरे में है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। सन्ना ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर श्रीमती मंजू तिवारी ने कहा कि प्रकृति के बिना जीवन संभव नही है। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होता है। लेकिन लगातार वातारण दूषित हो रहा है। जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही है। इस अवसर पर संस्था के के. डिल्ली राव, के. उमाशंकर राव, कृष्णमूर्ति , के. गणपति राव, के. राममूर्ति, एम. पापाराव, जी. जगन्नाथ राव, गोपाल राव, जी. माधव राव, बबलू आदि उपस्थित रहे।

By editor