वार्ड क्रमांक 17 श्री राम चौक में आगामी 5 अप्रैल को श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वार्ड पार्षद भोजराज सिन्हा और वार्ड वासियों द्वारा श्री राम की प्रतिभा को श्री राम चौक पांच रस्ता सुपेला लाया गया है। श्री राम चौक में श्रीराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग वार्ड वासियों द्वारा लंबे वक्त से की जा रही थी जो अब जाकर पूरी हो सकी है आगामी 5 अप्रैल को पूरे विधि विधान और शोभा यात्रा के साथ श्री राम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पंडितों द्वारा की जाएगी गौरतलब है की श्री राम चौक में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ होता है जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं इसके अलावा यहां प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण भी लोगों को किया जाता है अब श्री राम की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है जिससे लोगों में हर्ष देखने को मिला है।

