दुर्ग के शिवनाथ नदी में गणेश विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।
इस साल शहर में 250 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है।
इसी को ध्यान में रखते हुए, कलेक्टर अभिजीत सिंह और दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्वयं मौके पर जाकर तैयारियों का जायज़ा लिया।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि विसर्जन स्थल पर अगले 48 घंटों तक प्रशासन की अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी।
बड़ी प्रतिमाओं को सुरक्षित तरीके से विसर्जित करने के लिए क्रेन की मदद ली जाएगी, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
नगर निगम की टीम भी व्यवस्थाओं पर कड़ी नज़र रखेगी।
इसी के साथ, एसडीआरएफ की टीम को भी अलग से तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अनहोनी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि शहर में 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
शोभायात्रा के दौरान पुलिस की विशेष नज़र रहेगी और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।

