शिक्षक दिवस पर जीवंत हुई गुरु-शिष्य परंपरा

सेक्टर 2 का भिलाई विद्यालय जाना जाता है अपनी बेहतरीन शिक्षा के लिए एवं वहां के विद्यार्थियों के शिष्टाचार के लिए भिलाई विद्यालय में पढ़ने वाले भूतपूर्व छात्रों द्वारा एक अल्युमिनि टीम बनाई गई है जो वर्तमान में इस विद्यालय में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों की मदद करती है साथ ही 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने वरिष्ठ गुरुजनों का स्वागत सम्मान भी करती है इसी कड़ी में एक बार पुनः 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर भिलाई विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों की अल्युमिनि टीम द्वारा उन्हें शिक्षा देने वाले अति वरिष्ठ गुरुजनों एवं वर्तमान में भी शिक्षा दे रहे कुछ गुरुजनों को आमंत्रित किया गया एवं उन्हें मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया यह सम्मान पा कर चेहरे पर खुशी एवं एक नई ऊर्जा का संचार देखा गया गुरुजनों ने अपने विद्यार्थियों को ढेरो आशीर्वाद और शुभकामनाएं और इसी तरह से अपने गुरुजन एवं माता-पिता सहित बुजुर्गों का सम्मान करते रहने की नसीहत भी दी जहां कार्यक्रम के आयोजक ने इस सम्मान समारोह की जानकारी दी तो वही इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने अनुभव न्यूज़ टीम के साथ साझा करते हुए उनके द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थियों का भर जाते और यह भी कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था बदल गई है

By editor