शादी की तैयारी में लगे अधेड़ की हत्या

कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर चूरहा में एक अधेड़ की पीठ और गले में नुकीली वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम भगवत दास मारकंडे बताया गया है जो अपने परिवार से अलग एक कमरे में रहा करता था मृतक के शव को सबसे पहले उसके नाती ने देखा इसके बाद इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की गर्दन और पीठ में नुकीली वस्तु से प्रहार किए जाने के निशान पुलिस को मिले हैं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक करने के अलावा ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। इस घटना की जानकारी लगते हुए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतक दरवाजा खोलकर सोया करता था मृतक के घर में उसके छोटे बेटे की शादी की तैयारी आज से ही शुरू हुई थी। घर के सामने पंडाल भी लगा था। बहरहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरो के आधार पर इस घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है इस पूरे मामले की जानकारी छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने दी।

By editor