जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजेश तेंदुआ ने अपनी पत्नी बिरसमुनि बाई के सर छाती और कमर में लाठी से प्रहार किया था फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी मृतिका और आरोपी पति शराब पीने के आदि थे। घटना दिनांक को मृतका और आरोपी दोनों शराब पिए हुए थे मृतिका द्वारा घर का सामान बेचकर अक्सर शराब पिया जाता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ इस पर आक्रोशित पति ने पत्नी की हत्या कर दिया। इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने दी।

