शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती कल भिलाई आएंगे

भिलाई| चार प्रमुख पीठों में से द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती 24 मई को भिलाई नेहरू नगर आएंगे। यहां आयोजित दीक्षा समारोह में श्रद्धालुओं को दीक्षित करेंगे और उनसे मिलेंगे। गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष आईपी मिश्रा ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज सुबह 10 बजे 27/9 नेहरू नगर वेस्ट में सुबह 10 बजे आएंगे। यहां सुबह 11 से 12 बजे तक श्रद्धालुओं से मिल‌ेंगे। दीक्षार्थियों को दीक्षा देंगे। दोपहर में विश्राम के बाद शाम 6 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

By editor