विधायक ललित चंद्राकर की माताजी का निधन

दूर्ग ग्रमीण के विधायक ललित चन्द्राकर की माताजी पूर्णिमा चंद्राकर का आकस्मिक निधन सोमवार सुबह 11:30 बजे हो गया। दोपहर 3 बजे दूर्ग के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंतिम सस्कार किया गया।
पूर्णिमा चंद्राकर दुर्ग ग्रामीण विधाायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर की माँ थी। दिवंगत पूर्णिमा चंद्राकर जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विधायक निवास गजानंद मंदिर के पास आर्य नगर में रखा गया था। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने आकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वे विधायक ललित चंद्राकर, अशोक चंद्राकर व मैत्री नगर रिसाली पार्षद सुनन्दा चंद्राकर की व साँसद प्रतिनिधि पप्पू चन्द्राकर की सास थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्णिमा चंद्राकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि मेरी संवेदनाएं चंद्राकर परिवार के साथ है।

By editor