विजयादशमी पर दुर्ग पुलिस लाईन में शस्त्र पूजा

दुर्ग से बड़ी खबर… विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन, प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में परंपरागत शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शस्त्रों की आराधना की। मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित इस पूजन में पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक ने भाग लिया और माँ भवानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा की विशेष परंपरा को निभाते हुए इस बार भी पुलिस लाईन में विशेष इंतजाम किए गए थे। पूजा के बाद अधिकारियों और जवानों द्वारा परंपरागत हर्ष फायरिंग की गई और सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएँ दी गईं। इसके पश्चात वाहनों की भी पूजा-अर्चना कर उन्हें सुरक्षित संचालन के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, सत्यप्रकाश तिवारी, हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक विनोद मिन्ज, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित जिले के कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूजा में शामिल होकर विजयादशमी का पर्व मनाया।

शस्त्र पूजा का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि पुलिस बल की उस परंपरा को भी दर्शाता है जो बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को आगे बढ़ाती है।


By editor