सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगर पालिक निगम भिलाई पहुंचे जहां उन्होंने करोड़ों रुपए के भूमि पूजन और लोकार्पण किया वहीं निगम भिलाई के वार्ड 30 की पार्षद सत्या देवी जयसवाल ने मुख्यमंत्री महोदय को आवेदन पत्र देकर निगम भिलाई की जनता को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है कोरोना काल के समय से आर्थिक रूप से तंगी झेल रही भिलाई की जनता पर संपत्ति कर ना पटा पाने की स्थिति में निगम द्वारा भारी भरकम अधिभार लगाया जा रहा है जिससे निगम भिलाई की जनता संपत्ति कर जमा करने में असमर्थ महसूस कर रही है इसके लिए पहल करते हुए वार्ड 30 की पार्षद सत्या देवी जयसवाल ने मुख्यमंत्री महोदय को पत्र सोपा है और उन्हें आश्वासन मिला है कि इस विषय पर अवश्य विचार किया जाएगा और यथासंभव प्रयास भी किया जाएगा
वार्ड 30 की भाषा सत्या देवी जयसवाल ने यह साबित किया है कि एक जनप्रतिनिधि को किस तरह वार्ड की जनता की समस्याओं से सरोकार रखने चाहिए और उन समस्याओं को दूर करने का सार्थक प्रयास करना चाहिए।।

