स्मृति नगर के बाल गंगाधर तिलक उद्यान में लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित की गई थी जिसका पूरे विधि विधान से 9 दिनों तक पूजा नार्कन समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र की महिलाओं द्वारा किया गया तत्पश्चात विघ्नहर्ता भगवान गणेश की महा आरती भी भक्त जनों द्वारा की गई और सभी ने भगवान गणेश से अपने परिवार क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसी बीच गणेश उत्सव के अंतिम दिवस पर क्षेत्र वासियों के द्वारा कराओके की धुन पर आकर्षक गीतों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें छोटे बच्चों ने भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए तत्पश्चात समिति द्वारा महा भंडारे का आयोजन भी पूरी श्रद्धा भावना के साथ किया गया जिसमें क्षेत्र वीडियो सहित दूर-दराज से आए भक्त जनों ने भंडारे का स्वाद चखा इस महा भंडारे के आयोजन में स्मृति नगर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष राजीव चौबे ने भी अपने हाथों से भक्त जनों को महा भंडारे का प्रसाद परोसा समिति द्वारा आयोजित किए गए कराओके सॉन्ग की प्रतियोगिता में प्रस्तुत हुए गीतों पर दर्शन गण झूम उठे और अपने क्षेत्र के छोटे बच्चों की प्रतिभा देखकर उनकी खूब सराहना की लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अमित कुमार देशमुख ने कार्यक्रम की जानकारी न्यूज़ टीम को उपलब्ध कराई है
भगवान गणेश के पूजन के अंतिम दिवस पर अपने हाथों से पूर्ण आहुति देने स्मृति नगर क्षेत्र के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और भगवान गणेश को अंतिम विदाई के तौर पर अपनी आस्था के फूल समर्पित किया।।

