स्मृति नगर क्षेत्र के लोकमान्य तिलक उद्यान में लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति के द्वारा लगातार दूसरे वर्ष गणित उत्सव मनाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित की गई है और इस आयोजन के माध्यम से पूरे क्षेत्रवासियों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन आकर्षक एवं अनूठे कार्यक्रम भी कराई जा रहे हैं इसी परिपेक्ष में एक सितंबर को मैं और मेरा माइक आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसमें आर्केस्ट्रा के आए हुए कलाकारों ने बिना लाइव आर्केस्ट्रा के कराओके के धुन पर अपनी गायन की प्रतिभा का प्रदर्शन किया साथ ही क्षेत्र वासियों ने भी इस विधा में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए क्षेत्र की महिलाएं पंडाल में विराजित भगवान गणेश की पूरी विधि विधान से पूजा आराधना करती नजर आई सभी ने मिलकर विघ्नहर्ता बुद्धि दाता भगवान गणेश की आरती भी उतारी बाल गंगाधर तिलक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अमित कुमार देशमुख ने स्मृति नगर के तिलक उद्यान में चल रहे गणेश उत्सव की विस्तृत जानकारी न्यूज़ टीम को उपलब्ध कराई है साथ ही महिला विंग ने भी प्रतिदिन होने वाले आकर्षक कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए इसका उद्देश्य बताया है

