भिलाई।जिले में छुपकर रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को तलाशने दुर्ग पुलिस ने फिर से सर्चिंग अभियान शुरू किया है इस दौरान 150 से अधिक पुलिसकर्मी और एसटीएफ की टीम ने नंदिनी और दुर्गा क्षेत्र में 200 से ज्यादा लोगों की जांच की संदिग्ध लगने वाले 61 लोगों को बायोमेट्रिक लिए। जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या की लगातार तलाश की जा रही है यह अभियान सुबह 5 से 7 बजे तक विशेष टीम द्वारा चलाया गया। एसडीओपी धमदा के नेतृत्व में नंदिनी और धमधा थाना की टीम नंदिनी टाउनशिप के वार्ड 7 पहुंची और 263 लोगों की जांच की 35 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए। वही दुर्ग पुलिस ने गयानगर क्षेत्र के कोतवाली पद्मनापुर भिलाई नगर और सुपेला थाना की टीम ने जांच की इस दौरान दुर्ग मैं बाहर से आकर रहने वाले कल 26 व्यक्ति मिले। इनमें तीन हुगली पश्चिम बंगाल और 23 पश्चिम मिदनापुर के निवासी मिले सभी का फिंगरप्रिंट लिया गया उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों कि जांच कर सत्यापन किया जा रहा है जिला पुलिस द्वारा अब तक कुल 13500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कईयों को सलाखों के पीछे भी भेजा जा चुका है।।

