पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता श्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसका भारतीय जनता पार्टी लगातार विरोध कर रही है। इसी कड़ी में आज दुर्ग में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दुर्ग पटेल चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माता पर अभद्र टिप्पणी करना निंदनीय है। यह पूरे देश के लिए शर्मनाक है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

By editor