सेवा और समर्पण के मार्ग पर अग्रसर, रायपुर की जिला महिला अग्रवाल संगठन की अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल अपने कार्यों से समाज में नई मिसाल कायम कर रही हैं।
धार्मिक और सामाजिक पहल के तहत उन्होंने 51 जोड़ों का सामूहिक सत्यनारायण कथा उद्यापन और 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न कराया। इसी क्रम में 100 किलो खिचड़ी का वितरण और 3 दिवसीय नानी बाई रो मायरो का आयोजन भी समाजहित में किया गया।
सेवा और कल्याण की दिशा में, 1 दिसंबर 2024 को बाल आश्रम के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया, वहीं 21 दिसंबर को बच्चों को गर्म कपड़े बांटे गए। 10 जनवरी 2025 को महिलाओं के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित हुआ। इसके अलावा 300 गिलास शरबत और 100 किलो आम का भी वितरण किया गया।
अन्य गतिविधियों में 8 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह, 7 जनवरी को पिकनिक, 10 फरवरी को महिलाओं की चौपाल तथा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन शामिल रहा। वहीं, 2 दिवसीय मृगनयनी एग्जिबिशन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
संख्याओं के रूप में दर्ज यह सेवाकार्य, संगठन के समर्पण और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

