पिछले दिनों दुर्ग के उरला में 6 वर्षी मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के बचाव में उसका बड़ा भाई और भाभी सामने आ गए हैं भाई और भाभी का कहना है कि पुलिस द्वारा उनके भाई को झूठे केस में फसाया गया है आरोपी ऐसा कुछ कर ही नहीं सकता उसे यदि दुष्कर्म और हत्या करनी होती तो वह पहले ही कर चुका होता वह मासूम बच्ची को अपनी बेटी की तरह मानता था स्कूल से लाने और ले जाने का कार्य भी वह करता था वहीं आरोपी के पड़ोसियों ने भी आरोपी का बचाव किया है और इस मामले में उसे निर्दोष बताया है। परिजनों और पड़ोसियों का मानना है कि जिस कार से बच्ची की लाश मिली असल में वहीं आरोपी है और पुलिस उसे बचा रही है परिजनों ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी बच्चों के उरला स्थित निवास पहुंचा यहां कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बच्ची के परिजनों से चर्चा की टाट पक्ष प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से मुलाकात की। वहीं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस के पास पूरे एविडेंस है जिसे कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को किया है और दोषी की गिरफ्तारी की गई है।

