रविंद्र जयंती पर ऋतु रंग का सफल आयोजन

भिलाई। कला प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्था गीत वितान कला केन्द्र रूआबाधा द्वारा गुरूदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती का आयोजन एसएनजी सभागृह भिलाई में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ आरआरबी सिंह कुलपति कामधेनु विश्व विद्यालय दुर्ग, विशेष अथिति विपिन कुमार गिरी अधिशासी निर्देशक माइन्स बीएसपी, भूपेन्द्र कूलदीप कूलसचिव हेमचंद यादव विश्व विद्यालय, के द्वारा सर्वप्रथम गुरूदेव रवीन्द्रनाथ के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । आफिसर्स एसोशियेशन बीएसपी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डाॅ आशीष चक्रवर्ती तबला वादक रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय कोलकाता कलाकार उपस्थित थे । कार्यक्रम समन्वय नरेन्द्र कुमार बंछोर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया । इसके पश्चात संस्था के छात्रगण द्वारा चंदन तिलक लगाकर एवं सप्तपरणी पत्तों के माध्यम से अतिथिगण का स्वागत किया गया। सास्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ रवीन्द्र प्रणती सांग्तिक प्रस्तुति से किया गया । जिसमें शास्त्रीय राग पर आधारित रवींद्रसंगीत आलो आमार आलो की वादन प्रस्तुति संस्था के विद्यार्थी गण द्वारा दी गई । साथ ही रवींद्रसंगीत के विविध भाव पर आधारित प्रेम रस, भक्ति रस, गीतांजलि काव्य एवं देशभक्ति पर आधारित रवींद्रसंगीत संस्था के गायन छात्रगण द्वारा दिया गया । इसके पश्चात नृत्य नाटिका ऋतु रंग को रवीन्द्रनाट्यम नृत्य शैली मे प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन मिथुन दास ने किया एवं तबले पर रूद्र प्रसाद जेना, गिटार – डेनिल कोसारिया, अमन बड़ाडे , की बोर्ड पर हर्ष सोनटेके, हारमोनियम पर चन्द्रा बैनर्जी, बांसुरी पर मनीष वर्मा ने संगत किया। कार्यक्रम का संचालन रचना श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन रजनी सिन्हा ने दिया ।

By editor