युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज भिलाई में भाजपा युवा मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल और जिला महामंत्री विनय सेन के संयुक्त नेतृत्व में सुपेला घड़ी चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं भूपेश बघेल और टी.एस. सिंह देव का पुतला दहन किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा साधु-संतों एवं सनातन संस्कृति के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों के विरोध में किया गया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस की राजनीति अब देश की आस्था, परंपरा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तक सीमित हो गई है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धार्मिक विषयों को राजनीतिक नजरिये से देखना और सार्वजनिक मंचों से संत-महात्माओं पर टिप्पणी करना समाज की भावनाओं को गहराई से आहत करता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि संत-महात्माओं और सनातन परंपराओं से जुड़ी रही है, और बिना किसी ठोस तथ्यों के धार्मिक व्यक्तित्वों पर बयानबाजी करना पूरी तरह निंदनीय है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई और यह चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में भी इस तरह की बयानबाजी जारी रही, तो युवा मोर्चा सड़कों पर उतरकर और भी उग्र आंदोलन करेगा।
इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह, प्रवक्ता विजय सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा आकाश ठाकुर, विशालदीप नायर, भिलाई जिला महामंत्री विनय सेन, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री अनूप राय, मंडल उपाध्यक्ष विवेक सेन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और कन्या शक्ति की बहनें उपस्थित रहीं।

