यहां सिर्फ हमारा कानून चलता है

ग्राम तिरसोंठ मैं चल रहे शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है आरोपी शासकीय कार्य में बाधा डालकर शासन और प्रशासन को चुनौती दे रहे थे इस मामले में अधिकारियों को धमकी देने वाले भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूप नारायण एक्का और उसके साथी सुनील खलको को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों को पकड़ने पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले की रिपोर्ट तहसीलदार बागबाहर कृष्णमूर्ति दीवान ने थाना पत्थलगांव में दर्ज कराई थी अधिकारी अपनी और रेलवे की टीम के साथ रेलवे लाइन का सर्वे करने गए हुए थे इस दौरान यहां मौजूद रूप नारायण एक्का और उसके अन्य साथियों ने सर्वे कार्य में बाधा डालकर धमकी देकर रोकते हुए कहा गया कि भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत उनकी जमीन प्रशासन द्वारा अधिग्रहित कर ली गई है अब रेलवे भी जमीन अधिक रहित करना चाहती है हम लोगों को पूर्व का मुआवजा नहीं मिला है साथी आरोपियों द्वारा कहा गया कि यहां पर कलेक्टर का आदेश नहीं चलता राज्य सरकार और केंद्र सरकार का कानून नहीं चलने देंगे यहां सिर्फ हमारा कानून चलता है। आरोपियों ने अधिकारियों से बहसबाजी करते हुए उनसे हाथापाई भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा स्वयं इसकी मॉनीटरिंग की जा रही थी। एसएसपी ने कहा कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले सात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

By editor