मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,246 ग्राम हेरोइन बरामद

मोहन नगर थाना क्षेत्र में 10 सितंबर को मुखबीर. की सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए 246 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्ती की गई थी और थाना मोहन नगर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य मिलने से थाना मोहन नगर में पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया था।आरोपी गुरजीत सिंह पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिस पर पृथक से अपराध दर्ज किया गया।फरार आरोपी को गिरफ्तार करने टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया। आरोपी को दुर्ग स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया । मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया इसकी जानकारी भिलाई नगर नगर पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने उपलब्ध कराई है

By editor