केंद्र सरकार के आदेशानुसार राज्य सरकार के निर्देश पर सभी नगर निगम के मार्गदर्शन में उनकी अपने क्षेत्र में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें 29 30 और 31 अगस्त को विभिन्न जगहों पर विभिन्न प्रकार के खेल के आयोजन किए गए इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम ने भी अपने क्षेत्र के कई स्थानों पर खेल के कार्यक्रम आयोजित किया इसके समापन पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के साथ मिलकर प्रगति भवन सेक्टर 6 से एक साइकिल यात्रा निकाली गई जिसने टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया एवं स्वस्थ रहने का संदेश आम जनमानस को दिया साइकिलिंग वह विधा है जिससे पूरा शरीर स्वस्थ रहता है और विशेष तौर पर शरीर के हृदय को विशेष गति मिलती है इस आयोजन में दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह भी शामिल हुए और मंच से उन्होंने इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की खेल भावना को प्रोत्साहित किया
इस आयोजन के आयोजन करता नगर पालिका निगम भिलाई के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव के समापन पर हुए साइकिल यात्रा की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई है
केंद्र सरकार के आह्वान पर एवं राज्य सरकार के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव के दौरान पूरे भिलाई निगम क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और साइकिल यात्रा के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश देकर इस महोत्सव का समापन किया गया।।

