मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आगाज़

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले विशुद्ध भारतीय मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया है जिसके तहत सभी नगर निगम को आदेशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में खेलों का आयोजन करें और उसमें चयनित होने वाले खिलाड़ियों को उपहार भी प्रदान करें इसकी शुरुआत भिलाई में भी देखने को मिला जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंप एक भिलाई प्रांगण में नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया इसमें सर्वप्रथम स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित स्कूल के शिक्षक गण एवं प्राचार्य महोदय के साथ नगर पालिका निगम भिलाई के अधिकारियों ने एक शपथ लिया

उसके बाद खेल भावना का परिचय देते हुए एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हुए स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग टीम बनाकर कबड्डी खेल का प्रदर्शन किया इस खेल को खेल कर जहां छात्र-छात्राओं ने आनंद की अनुभूति की तो वहीं नगर निगम भिलाई के अधिकारी एवं शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित उपस्थित जनप्रतिनिधि ने भी खेल खेल रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इस आयोजन की जानकारी नगर पालिक निगम भिलाई के जनसंपर्क अधिकारी स्वास्थ्य निरीक्षक सहित स्कूल के उपप्राचार्य एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने दी है

पूरे प्रदेश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है जिसमें सभी को अपने खेल का जौहर दिखाने का अवसर मिला है जिसके लिए सभी राज्य सरकार का हृदय से आभार जाता रहे हैं।।

By editor