मुर्गे की बलि देकर सिंदूर और काली चूड़ी आंगन में फेंका

[5:03 PM, 4/5/2025] ACN Dubey ji: भिलाई। कैंप 1 सुंदर नगर में एक अनोखा मामला सामने आया है। वैज्ञानिक युग में जादू टोना का सहारा लेकर एक परिवार को बर्बाद करने की साजिश रची गई है। दो बदमाशों ने आधी रात को मुर्गे की बलि देकर सफेद कपड़ा सिंदूर और काली चूड़ी के साथ घर के अंदर फेंक दिया। सुबह जब घर वालों ने यह नजारा देखा तो वे दहशत में आ गए। इसकी सूचना छावनी थाने में दी गई। पुलिस ने जांच की तो सीसी टीवी फुटेज मिला जिसमें दो युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे पहुंचे और यह हरकत की। फिलहाल छावनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवकों ने एक घर में दरवाजे के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं दूसरे घर में मुर्गे की बली देकर, कटे नीबू में सुई चुभोकर, सिंदूर और काली चूड़ी फेंक कर चले गए। बदमाशों ने यहां के रहवासी एस नरेश के घर में ये वारदात की। सुबह 4 बजे जब एस नरेश उठे और घर का दरवाजा खोला तो वो काफी डर गए। उन्होंने कभी ऐसा टोना टोटका नहीं देखा था। इसके बाद उन्होंने डर के मारे तुरंत घर का दरवाजा बंद कर लिया। अपनी पत्नी रामुलम्मा को घर के बाहर जाने से मना किया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे एस बालराजू को फोन करके घटना की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही बेटा बालराजू घर पहुंचा। उसने लोगों को समझाया कि जादू टोना कुछ नहीं होता। यह किसी ने शरारत की है। पुलिस के आने पर जांच करने के बाद टोना टोटका का सामान घर के बाहर से हटाया गया। एस नरेश और उनकी पत्नी का कहना है कि मोहल्ले में दो तीन लोगों से उनकी कुछ पुरानी रंजिश है। संभवत: उन्हीं के द्वारा यह हरकत की गई है।
[5:03 PM, 4/5/2025] ACN Dubey ji:

By editor