मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे भिलाई निगम और करोड़ों की दी सौगात

सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगर पालिका निगम भिलाई पहुंचे जहां उनका स्वागत सम्मान अन्य अतिथियों के साथ पूरे विधि विधान से किया गया नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करोड़ों रुपए की सौगात भिलाई वीडियो को दी लगभग 260 करोड़ रुपए का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया साथ ही निगम भिलाई के महापौर एवं विधायक की मांग पर नगर पालिका निगम भिलाई के लिए नवीन भवन निर्माण करने के लिए 20 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की जिसमें 241 करोड़ का भूमि पूजन एवं लगभग 20 करोड़ रुपये के हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है मुख्यमंत्री ने आशा जताई है की निगम के नए भवन के बाद नई विकास नीति इस भवन से गड़ी जाएगी और निगम भिलाई क्षेत्र का विकास भी दुगनी तेजी से हो पाएगा

नगर पालिका निगम भिलाई का पुराना भवन बहुत जर्जर हो चला था और यहां कर्मचारी कार्य करने से घबरा भी रहे थे कि कब यह भवन थोड़ा सा ही हो जाए और उन्हें नुकसान उठाना पड़ जाए परंतु निगम भिलाई के महापौर एवं विधायक की मांग पर नए भवन निर्माण की घोषणा से अब निगम भिलाई के कर्मचारियों में निडरता और हर्ष देखने को मिल रहा है।।

By editor