ममता बनर्जी नहीं चाहती बंगाल में हिंदू रहे: कैलाश विजयवर्गीय

भिलाई। भिलाई भाजपा के पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं एवं बीजेपी के विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भिलाई आगमन पर आज चंद्रा मौर्या चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महामंत्री विजयवर्गीय कुछ देर सुपेला के एक निजी होटल में रूके और भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए भिलाई और कार्यकर्ताओं का हाल जाना। श्री विजयवर्गीय मंगलवार को राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर से निकले थे और सुपेला चौक पर उन्होंने रूक कर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत कुम्हारी से दुर्ग तक विभिन्न चौराहों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ किया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में जो कुछ हो रहा है वह वहां के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हो रहा है। ममता बनर्जी नहीं चाहती कि हिंदू बंगाल में रहे वह यह चाहती कि हिंदू वहां से पलायन करें।

By editor