घायल युवक की मदद करने और अस्पताल ले जाकर बिल पेमेंट करने करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है मैत्री नगर रिसाली निवासी अमित कुमार गुप्ता आजाद मार्केट रिसाली में अपने वाहन से गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया था इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घायल के समीप पहुंचा और उसका उपचार करने के नाम पर सेक्टर 9 चिकित्सालय ले गया यहां बिल भुगतान करने के नाम पर अमित गुप्ता का मोबाइल एवं फोनपे का पिन मांग कर धोखाधड़ी की और अमित के खाते से₹50 हजार ट्रांसफर कर लिए। और अस्पताल से फरार हो गया आरोपी ने 44 हजार रुपए अपनी पत्नी के मोबाइल में ट्रांसफर कर दिए और बाकी रकम को खुद खर्च कर दिया आरोपी के कब्जे से 13 हजार पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी का नाम संदीप चांदेकर बताया गया है इस पूरे मामले की जानकारी एएसपी सुखनंदन राठौर ने दी।

