मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण में बढ़ी जनता की परेशानी

मतदाता सूची का गहन पुर्ननिरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है परंतु आम जनता से मांगी गई जानकारी आम जनता जुटा नहीं पा रही है और इस जानकारी के लिए आम जनमानस को प्रतिदिन दिक्कतें उठानी पड़ रही है इन सभी दिक्कतों को देखते हुए भिलाई निगम के सभी पार्षदों ने अपने-अपने कार्यालय में 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध कराई है और उसे मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए पार्षद कार्यालय में भारी भीड़ जमा हो रही है पार्षदों ने इसके लिए कुछ व्यक्तियों को भी नियुक्त किया है जो आम जनमानस और वार्ड वासियों की सहायता में लगे हुए हैं लगभग ज्यादातर मतदाता अपने वार्ड और विधानसभा बदलकर दूसरी जगह निवास कर रहे हैं और इसलिए उन्हें अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र वार्ड क्रमांक एवं पोलिंग बूथ की जानकारी लेना मुश्किल हो जा रहा है परंतु इसका निवारण भी पार्षदों द्वारा किया जा रहा है पार्षदों का कहना है कि यह प्रक्रिया आसान है बस इसे थोड़ा समझने की जरूरत है केंद्र सरकार द्वारा मतदाता सूची का पुनर निरीक्षण सिर्फ इसलिए कराया जा रहा है कि वह भारत देश से अन्य देशों से घुसपैठ करके रहने वालों को पहले मतदाता सूची से हटा दिया जाए और उसके बाद उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को भी बंद किया जाए ऐसी जानकारी वार्ड क्रमांक 15 अंबेडकर नगर के भाजपा समर्थित पार्षद संतोष मौर्य ने उपलब्ध कराई है मतदाता 2003 की सारी जानकारी अपने मोबाइल पर ही ले सकते हैं जिसके लिए उन्हें वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा।

By editor