भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का गहन पुर्ननिरीक्षण कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया जहां 11 दिसंबर इस कार्य के अंतिम तिथि के दिन इस कार्य को करने वाले सभी बूथ लेवल ऑफिसर निगम भिलाई के सभागार पहुंचे और उन्होंने अपने कार्यों की सूची अधिकारियों को सौंपी साथ ही यह बताया कि जो लोग अपनी पुरानी जगह से स्थान परिवर्तन कर चुके हैं या जिन युवतियों का विवाह हो चुका है उनके फार्म पर स्थानांतरित यानी शिफ्टेड लिख दिया गया है और उन्हें सूचना भी दी गई है परंतु उनके नहीं आ पाने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है नगर पालिका निगम भिलाई के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने जानकारी दी है अंतिम तारीख तक जिनका नाम एस ए आर फॉर्म के तहत नहीं जुड़ पाया है वह अब दावा आपत्ति करके फॉर्म नंबर 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे

