कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया ओपन स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 से अधिक मेडल अपने नाम किए हैं।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भिलाई से शामिल हुए 8 स्केटर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी ने मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की यह सफलता आसान नहीं थी। सालभर की कड़ी मेहनत, लगातार अभ्यास और चोटों से जूझने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और देशभर के खिलाड़ियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

कोच दलजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 400 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए थे, लेकिन भिलाई के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया।

खिलाड़ियों ने बताया कि इस चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए वे पिछले दो महीने से रोज सुबह 4 बजे उठकर रोड रेस की प्रैक्टिस करते थे और इसके बाद घंटों रिंग में अभ्यास करते थे।

अब मेडल जीतने के बाद खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है और उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

By editor