नाबालिगों से 600 नशीली गोलियां बरामद

दुर्ग जिले में मेडिकल नशे का बढ़ता नेटवर्क चिंता का विषय बनता जा रहा है। ताजा मामले में खुर्सीपार पुलिस ने आईटीआई मैदान के पास से दो नाबालिगों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 600 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।

पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और मुख्य सप्लायर की तलाश जारी है।

इससे पहले दुर्ग के चंद्रशेखर आजाद स्कूल में भी आठ छात्रों द्वारा नशीली गोलियां खाने का मामला सामने आया था। पुलिस के अनुसार गोलियां एक छात्र अपने घर से लेकर आया था।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद दुर्ग पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

By editor