युवती की संदिग्ध मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में नया मोड़ तब आया, जब आरोपी और मृतका का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस जांच और भी तेज हो गई है।
इस मामले में रिसॉर्ट संचालक आशुतोष हिरवानी और उसके दो परिचित घनश्याम बेलचंदन तथा छत्रपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मनगटा वन चेतना क्षेत्र स्थित रिसॉर्ट्स में पहले भी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब इस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

