3 दिन तक पोस्टमार्टम के लिए भटकता रहा परिवार

भिलाई में सड़क हादसे के बाद एक परिवार को अपनों को खोने के साथ-साथ सिस्टम की लापरवाही का भी सामना करना पड़ा।

30 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई ऋतु ठाकुर का इलाज अस्पताल में चल रहा था। लेकिन मौत के बाद भी परिजनों की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। पोस्टमार्टम को लेकर क्षेत्राधिकार और कागजी कार्रवाई के कारण परिवार को तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा।

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर सही जानकारी नहीं देने और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं वार्ड पार्षद ने भी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अब सवाल यह है कि क्या किसी परिवार को अपने प्रियजन के अंतिम संस्कार के लिए भी सिस्टम की देरी का इंतजार करना पड़ेगा?

By editor