भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है, जिसमें बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) डोर-टू-डोर मतदाता फॉर्म का वितरण कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए भिलाई निगम के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने भिलाईनगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर अंतर्गत ग्रीन वेली कॉलोनी एवं नेहरू नगर पूर्व में निरीक्षण किया गया। भिलाई निगम जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने छावनी एवं खुर्सीपार में कार्यरत बीएलओ से मुलाकात की और उनके डोर-टू-डोर मतदाता फॉर्म वितरण और सत्यापन कार्य का विस्तृत जायजा लिया।उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण में भरी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। निगम भिलाई के जनसंपर्क अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर तिलेश्वर साहू ने बीएलओ से उनके कार्य में आने वाली किसी भी समस्या को अवगत कराने को कहा ताकि उनका तत्काल निवारण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कार्य में गति और पारदर्शिता लाने जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को निर्देश दिए गए कि मतदाता कार्य से संबंधित जानकारी के लिए सभी वार्डों में मुनादी कराकर नागरिकों को सूचित करें। बी एल ओ सुपरवाइजर तिलेश्वर साहू ने समस्त नागरिकों से भावनात्मक अपील की है कि ”देश के जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए बीएलओ के कार्यों में सहयोग प्रदान करें और इस महत्वपूर्ण शासकीय कार्य को सफल बनाएं। यह कार्य त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य को कर रहे बी एल ओ ने बताया कि कार्य जटिल है परंतु एक बार हो गया तो सभी मतदाताओं के लिए आसानी हो जाएगी और इस कार्य से अवैध रूप से भारत में मतदाता बने लोग स्वत ही मतदाता सूची से विलोपित कर दिए जाएंगे यकीनन कार्य जटिल है और समय बहुत कम मिला है बावजूद इसके इस कार्य को करने के लिए तैयार की गई निर्धारित बीएलओ की टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देकर कार्य को बखूबी निभा रही है और उन्हें यकीन है यह कार्य दिए गए समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का भिलाई में जारी निरीक्षण

