मकान बनाने के पूर्व वास्तविकता का पता कर लें

भिलाई।नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने सोमवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। आयुक्त मुख्य रूप से ऐसे स्थान में पहुंचे जहां बरसात के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है यहां निगम आयुक्त ने बारिश पूर्व नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। नालियों की सफाई को लेकर निगम आयुक्त राजीव पांडे ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को विशेष दिशा निर्देश दिए। साथ ही निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति किसी हाल में ना बने इसे लेकर भी एतिहात बरतने को कहा। जल भराव की स्थिति किन कारणों से बनती है इसे लेकर भी जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई गैंग को लगाकर शहर के बीच से गुजरते बड़े नालों की सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि सफाई के दौरान जो भी कचरा निकलता है उसे उसी दिन हटा दिया जाए जिससे बारिश होने पर वह कचरा फिर से नाली में ना गिर सके। नगर निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निगम के किसी भी क्षेत्र में मकान खरीदने के पूर्व निगम की भवन अनुज शाखा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग दुर्ग शासकीय पटवारी कार्यालय आदि से भूखंड की वास्तविकता का पता कर ले उसके बाद ही मकान का निर्माण कार्य शुरू करें किसी भी दलाल अथवा भू माफिया के बहकावे में आकर मकान या प्लाट न खरीदे इससे भविष्य में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

By editor