नगर पालिका निगम भिलाई वार्ड 30 की पार्षद सत्या देवी जयसवाल हमेशा से जरूरतमंदों के साथ छोटे-बड़े त्यौहार की खुशियां बंटी हुई नजर आती है इसी परिपेक्ष में स्वयं उत्तर भारतीय होने के नाते उत्तर भारत की परंपरा निभाते हुए मकर संक्रांति के अवसर पर मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के साथ मिलकर मकर संक्रांति की खुशियां बांटी जिस प्रकार उत्तर भारत में विवाहित बहनों को मायके के तरफ से मकर संक्रांति के उपलक्ष पर मकर संक्रांति पर बनने वाले पकवान और मिठाइयां बाटी जाति है ठीक उसी प्रकार पार्षद सत्या देवी जयसवाल ने भी अपने वार्ड की मितानिन बहनों और आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को उपहार स्वरूप मकर संक्रांति त्योहार पर त्योहारी सामानों का वितरण किया जिससे मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली पार्षद सत्या देवी जयसवाल ने इसकी जानकारी न्यूज़ टीम को उपलब्ध कराई है वार्ड 30 की पार्षद सत्या देवी जयसवाल सदैव अपने वार्ड की महिला कार्यकर्ता चाहे वह सफाई कर्मी हो या मितानिन या फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इन सभी के साथ हर त्यौहार की खुशियों को साझा करती है और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए इनका मनोबल भी बढ़ती हैं।।

