भिलाई।भारतीय जनता पार्टी 9 जून से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाएगी जिसको लेकर भाजपा द्वारा सभी जिलों में बैठके ली जा रही है इसी कड़ी में भिलाई भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक में संकल्प से सिद्धि तक का महत्व बताने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल भिलाई पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और संकल्प से सिद्धि तक की कार्यशाला में सभी को टिप्स दिए नारायण चंदेल के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा भी मौजूद थे। संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें देश के के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 11 सालों में लगातार जो काम किए गए हैं उसे आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा वही केंद्र सरकार की तमाम फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे 21 जून को कार्यक्रम का समापन होगा । वही युक्तिकरण पर नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस का काम ही विरोध करना है जहां जो जो भी वीसंगतिया हैं उसे ठीक किया जाएगा युक्तिकरण पर सरकार पूरा होमवर्क कर रही है तो वही नारायण चन्देल ने कहा कि स्कूले बंद नहीं होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम के आरएसएस के वर्ग में शामिल होने को लेकर कहा की पीसीसी चीफ दीपक बैज की बुद्धि पर हमें तरस आता है दीपक बैज को पहले संघ की तमाम जानकारियां ले लेनी चाहिए संघ की स्थापना 1925 से हुई जो तब से आज तक देश की सेवा कर रहा है दीपक बैज के बूते की बात नहीं है कि वह संघ के बारे में टिप्पणी करें और आरएसएस के वर्ग में किसी न किसी व्यक्ति को बुलाया जाता है इसी के तहत अरविंद नेताम को बुलाया गया। प्रणब मुखर्जी भी जा चुके हैं। वही शराब घोटाले को लेकर हो रही गिरफ्तारियो पर नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार के समय जमकर भ्रष्टाचार हुआ भूपेश बघेल के लोग ही क्यों गिरफ्तार हो रहे हैं उस समय जो घोटाले हुए थे उसमें जो लोग शामिल थे वे सभी भूपेश बघेल के करीबी और दाएं बाएं थे वे सब महाभ्रष्ट लोग हैं भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले लोगों को शासन जेल में नहीं डालेगी तो उनकी आरती थोड़ी उतारेगी।

