भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला कार्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रति वर्ष 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष धरती भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 01 नवंबर से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव वर्ष पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता उपस्थित रहे । प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश की स्वाधीनता के अमृतकाल में हम एक ऐसे समय से गुजर रहे हैं जहां अब जनजाति संघर्षों और वनवासी स्वाधीनता सेनानियों के योगदान के विषय में चर्चा हो रही है इनके जिस योगदान को स्वाधीनता के प्रारंभिक समय से ही मान्यता मिलनी चाहिए थी उसे अब बताया जा रहा है। इतिहास में दबे इन वीरों की कहानियों को 75 वर्ष बाद उजागर किया जा रहा है। स्वाधीनता संग्राम में गांधी नेहरु और प्रमुख सेनानियों का जितना योगदान था उतना ही या कई मामलों में उन से अधिक योगदान जनजातियों और वन वासियों स्वाधीनता सेनानियों का भी रहा है चाहे वह भूमकॉल आंदोलन हो या वीर बिरसा मुंडा और वीर नारायण सिंह का बलिदान, इन सभी ने भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष में अभूतपूर्व योगदान दिया। इनके संघर्षों में केवल स्वतंत्रता की भावना ही नहीं थी, बल्कि भूमि, धर्म और परंपरा की रक्षा का संकल्प भी था। देश स्वाधीनता के अमृतकाल से गुजर रहा है,शासकीय एवं निजी स्तर पर देश भर में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

