भिलाई-3 चरोदा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ज्वैलरी शॉप में बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश की गई।
ग्राहकों के सामने ही आरोपियों ने पिस्तौल निकाल ली, लेकिन दुकानदार ने साहस दिखाते हुए विरोध किया। विरोध के चलते आरोपी बिना लूट किए ही भाग खड़े हुए।
पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब फुटेज वायरल हो रहा है।
इसी गैंग ने रायपुर में एटीएम से लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने कुकुरबेड़ा इलाके में फायरिंग करते हुए एक युवक से रुपए भी लूट लिए।
मामले में रायपुर पुलिस ने आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश रायपुर और दुर्ग पुलिस मिलकर कर रही है।

