हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई में तृत क्वार्टर्स के पास मौजूद है एक शिव मंदिर जो पहले दुर्गा मंदिर के नाम से जाना जाता था मोहल्ले की महिलाओं और लोगों ने मिलकर इस मंदिर की स्थापना की थी उसके बाद इस मंदिर में सत्या ठाकुर अपना एक शिवलिंग लेकर आते हैं और कहते हैं कि आपके इस मंदिर में से स्थापित करवा दीजिए और मैं यहां प्रतिदिन पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करूंगा और मंदिर की देखरेख करूंगा जिस पर नर्मदेश्वर शिव दुर्गा सेवा समिति यह लोग राजी हो जाते हैं और उन्हें यह मौका दे देते हैं परंतु आज सत्य ठाकुर जो अपने आप को यहां का पंडित बताते हैं उनके द्वारा मंदिर परिसर में किए जाने वाले क्रियाकलापों से समिति के लोगों और मोहल्ले वासियों को आपत्ति है और अब नर्मदेश्वर शिव दुर्गा सेवा समिति के लोग इस पंडित को बदलना चाहते हैं परंतु पंडित महाराज समिति के और मोहल्ले के लोगों को भगवान के नाम पर डराते धमकाते हैं और बद्दुआ देते हैं ऐसा समिति की महिलाओं का कहना है
मंदिर के पुजारी ने अपना पक्ष रखने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि मुझे कोई बात नहीं करनी है अब ऐसे में समिति के लोगों की बातें सच माने या फिर इस पुरोहित महोदय की आप ही बताइए।।

