भिलाई स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की कैंटीन में आग

भिलाई के स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की यूटिलिटी बिल्डिंग, विश्वेश्वरैया भवन की कैंटीन में आज अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कैंटीन में इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण यह हादसा हुआ।

आग लगते ही पूरे ब्लॉक में अफरा-तफरी मच गई। कैंपस में उस समय दो सौ से अधिक इंजीनियरिंग के छात्र क्लासरूम में मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस दौरान कैंटीन में काम कर रही एक महिला कर्मचारी धुएं और लपटों के बीच बेहोश हो गई। तुरंत ही दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

यह पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है, जहां फिलहाल हालात पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

By editor