भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा

दुर्ग जिले के भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर…
भिलाई स्टील प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज धमाके के साथ वेस्ट कैचर फट गया और देखते ही देखते प्लांट में भीषण आग लग गई। आग लगते ही प्लांट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बीएसपी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आपको बता दें कि ब्लास्ट फर्नेस नंबर 8 से प्रतिदिन लगभग नौ हजार टन का उत्पादन किया जाता है। ऐसे में आग लगने की वजह से प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है। हालांकि इस्पात प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

By editor