दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।
भिलाई के सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास नाले में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
राहगीरों ने जब नाले में शव देखा, तो तुरंत डायल-112 को सूचना दी।
मौके पर पहुँची डायल-112 की टीम ने भिलाई कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्चुरी भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

