भिलाई सेंट्रल एवेन्यू में तेज रफ्तार कार का भीषण हादसा

भिलाई से बड़ी ख़बर —
सोमवार की देर रात सेंट्रल एवेन्यू पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला।
सेक्टर-7 चौक से रेल चौक के बीच, रात करीब 11 बजे, तेज़ रफ्तार टोयोटा कैमरी कार अचानक अनियंत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया।
कार लगभग 10 से 20 मीटर तक रेलिंग से टकराती हुई घिसटती चली गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग का लोहे का रॉड कार के अंदर तक आर-पार हो गया।

कार में तीन लोग सवार थे — ड्राइवर वीर सोनकर, उसके साथ शिबू और एक अन्य युवक मौजूद थे।
गनीमत यह रही कि एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे तीनों की जान बच गई।
सभी की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
नव नियुक्त थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया।
हादसे के बाद कुछ देर तक सेंट्रल एवेन्यू पर आवागमन बाधित रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

टोयोटा कैमरी कार का नंबर CG 07 CX 6221 बताया गया है।
रात के सन्नाटे में हुए इस हादसे का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

By editor