बीते 1 महीने पूर्व महापौर परिषद ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र को होल्डिंग पोस्ट मुक्त बनाने का आदेश जारी किया इस आदेश पर भिलाई नगर विधायक और वैशाली नगर विधायक सहित दुर्ग सांसद ने भी अपनी सहमति प्रदान की थी जिसके बाद से लगातार भिलाई शहर में अवैध पोस्ट नगर निगम भिलाई की टीम द्वारा निकाले जा रहे हैं और इन्हें देखकर यह लगता है कि बहुत जल्द भिलाई शहर की खूबसूरती को बिगाड़ना वाले यह अवैध पोस्ट और होल्डिंग शहर में दिखाई नहीं देंगे इस मामले को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई की टीम द्वारा चालानी कार्रवाई करके जुर्माना भी वसूला जा रहा है और बीते दिनों एक फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रतिष्ठान पर तपिश देकर उनसे अर्थ दंड भी वसूला गया और समझाइश भी दी गई है कि इस तरह के बैनर पोस्टर ना छापे इस मामले में नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने जानकारी देते हुए ऐसे लोग जो अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर बिना अनुमति के किसी भी जगह बैनर पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता खराब करते हैं उनसे अपील की है कि अब अगर ऐसे बैनर पोस्टर दिखे तो बैनर पर जिनके नाम होंगे उन पर कार्रवाई निश्चित है नगर पालिका निगम भिलाई का भिलाई शहर को बैनर पोस्टर मुक्त करने का प्रयास सराहनी है परंतु यह प्रयास थोड़ा धीमा चल रहा है जरूरत है कि ऐसे प्रयास जो शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जा रहे हैं इसमें तेजी लाई जाए और शहर की सुंदरता को जल्द से जल्द बढ़ाया जाए।।

