भिलाई में वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

नगर पालिक निगम भिलाई के राष्ट्रीय धूल मुक्त कार्यक्रम का आज निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पांडेय एवं जोन आयुक्त येशा लहरे द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम भारत सरकार की राष्ट्रीय पहल — नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को कम करना और सड़कों को धूल मुक्त बनाना।

इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम क्षेत्र के छह प्रमुख चौराहों को इस योजना के लिए चयनित किया गया है —
नेहरू नगर चौक, घड़ी चौक, पावर हाउस चौक, छावनी चौक, सूर्यामॉल चौक और चंद्रा मोर्या चौक।

इन स्थानों पर लेफ्ट फ्री रोड निर्माण की योजना बनाई गई है, ताकि ट्रैफिक जाम में कमी आए, ईंधन की बचत हो और वायु प्रदूषण घटे।

उक्त कार्य के लिए नगर निगम द्वारा 80 लाख रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है और एजेंसी का चयन भी कर लिया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत न केवल सड़कों का पुनः डिज़ाइन और रखरखाव किया जाएगा, बल्कि घूल और ट्रैफिक के स्तर को नियंत्रित करते हुए शहर को स्वच्छ और सांस लेने योग्य बनाया जाएगा।

आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि —
“भिलाई को एक स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

By editor