भिलाई में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर आयुक्त की सख्त मॉनिटरिंग

लगातार गिरते हुए भूजल स्तर को देखने के बाद नगर पालिका निगम भिलाई का आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को शक्ति से लागू करने के निर्देश दिए हुए हैं और इन कार्यों की लगातार स्वयं मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं जिससे निगम क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बेहतरीन होते जा रहा है इसके साथ-साथ वूमेन फॉर ट्री जो केंद्र सरकार की योजना है उसके जरिए वृक्ष लगाना और उसका संरक्षण करने की दिशा में भी आयुक्त राजीव कुमार पांडे महिलाओं को विशेष दिशा निर्देश भी दे रहे हैं इसी कड़ी में निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे नेहरू नगर के शास्त्री उद्यान मधु कामिनी उद्यान बक्शी उद्यान योग उद्यान ऋषि उद्यान आदि का दौरा आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने किया और वहां पर लगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बारीकी से परखा साथ ही साथ महिला सो सहायता समूह द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भी शामिल हुए और वृक्षों को संरक्षित करने की दिशा में उचित दिशा निर्देश भी दिए इसके साथ-साथ सफाई व्यवस्था को लेकर भी निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे का औचक निरीक्षण जारी है जिसके तहत सड़कों एवं नालियों की सफाई का अवलोकन आयुक्त महोदय के द्वारा किया जा रहा है और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है इसकी जानकारी नगर पालिका निगम भिलाई के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने न्यूज़ टीम को उपलब्ध कराई है

By editor