भिलाई में मुस्लिम समुदाय ने निकाला विरोध मार्च

बीते दिनों उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय द्वारा आई लव मोहम्मद का बैनर लगाकर सभा का आयोजन किया जा रहा था जी बैनर को किसी अज्ञात शख्स द्वारा फाड़ दिया गया उसके बाद इस मामले में धार्मिक विवाद का रूप ले लिया जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मुस्लिम समुदाय के दर्जनों युवकों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पर पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा पुलिसिया कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है किसी परिपेक्ष में भिलाई के सभी मस्जिदों से विरोध यात्रा निकल गई और भलाई के सेक्टर 6 स्थित जामा मस्जिद में एकत्र होकर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मस्जिदों से आए सदरो ने बारी बारी से अपने उद्बोधन में पुलिसिया कार्रवाई को एक तरफ और द्वेष पूर्ण बताते हुए कार्रवाई को गलत बताया और कानून की किताब में लिखी हुई धाराओं का उल्लेख करते हुए धार्मिक सभाओं की आजादी के बारे में जिक्र किया साथ ही मुस्लिम समुदाय पर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया तत्पश्चात मौके पर उपस्थित एसडीएम महोदय को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौपा और उन्हें इस मामले पर गंभीर से गंभीर कार्रवाई करने की गुजारिश की मीडिया से चर्चा के दौरान मुस्लिम समुदाय ने भी अपने आक्रोश को जाहिर करते हुए शासन प्रशासन को उचित कार्रवाई करने की नसीहत दी है उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश भर में यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सांप्रदायिकता भड़काने के आसार साफ नजर आ रहे हैं देखना होगा कि पूरे देश भर के मुस्लिम समुदायों के द्वारा राष्ट्रपति को सौंप गए ज्ञापन का आगे क्या असर होता है।

By editor